फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road accedant

पिकअप ट्रक से टकराई, तीन घायल

Wed, 15 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
road accedant
बभनी क्षेत्र के अम्बिकापुर बभनी मुख्य मार्ग पर लगा जाम - फोटो : SONBHADRA
बभनी। अंबिकापुर बभनी मार्ग के दरनखाड मोड के पास बुधवार को करीब साढ़े पांच बजे शाम को ओवरटेक करने के चक्कर मे पिक अप ट्रक से जा टकरायी। ट्रक चालक बचाव करते हुए विद्युत पोल से जा टकराया और विद्युत पोल ट्रान्सफर सहित सडक पर जा गिरा जिससे एक घण्टा आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। अंबिकापुर बभनी मार्ग के दरनखाड तिराहे पर अनियत्रित पिक अप ट्रक से जा टकराया। ट्रक चालक बचाव में ट्रक पटरी से नीचे तक उतार दिया, लेकिन पिक ने टक्कर मार दी। टक्कर मे पिकअप चालक केश्वर (40 ), मेराज अंसारी (30), राजा अली (25) निवासी रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ घायल हो गये। घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसमें पिकअप चालक केश्वर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप सवार रामानुजगंज से राबर्ट्सगंज मुर्गी लेने जा रहे थे। ट्रक के पोल से टकरा जाने से विद्युत के दो पोल टूट गये और ट्रांसफर भी धवस्त हो गया। तार टूटने व ट्रांसफर खराब होने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद बभनी अंबिकापुर मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घण्टा बाद पुलिस की मदद से जाम खुल सका। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा, उपनिरिक्षक संजय पाल, राजेंद्र यादव, रामायण सिंह ने वहां जाम खोलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed