फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   RO plants angry at being shut down

आरओ प्लांट ठप होने पर गुस्सा

Tue, 28 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 28 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
RO plants angry at being shut down
बीना परिक्षेत्र के चंदुआर गांव में आरओ प्लांट का संचालन बंद रहने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
 एनसीएल बीना की ओर से सीएसआर के तहत चंदुआर इलाके में स्थापित किए गए चार में से तीन आरओ प्लांटों की बिजली आपूर्ति 21 दिनों से बाधित है। इसके चलते इन आरओ प्लांटों का संचालन ठप पड़ा है। इससे खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा आरओ प्लांट संचालन की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रधान पति उग्रसेन वर्मा रविचंद बियार, दीपक गुप्ता, इंदू लाल, जगई, लोहा सिंह, विश्वकांति वर्मा, कुश कुमार, सरस्वती आदि ग्रामीणों का कहना था कि इसको लेकर संबंधितों से कई बार वार्ता की गई लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इसके चलते आरओ प्लांट का संचालन ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो शुद्ध पेयजल के लिए गांव के लोगों को दो से तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे लोगों के जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप था कि इसको लेकर क्षेत्रीय जेई विनोद से मिलकर कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासनों का झुनझुना थमाया जा रहा है। 
विज्ञापन



उधर, एनसीएल बीना के सिविल इंचार्ज बीके सिन्हा का कहना था कि चूंकि मामला बिजली आपूर्ति की दिक्कत से जुड़ा हुआ है। इसलिए इसकी जानकारी बिजली विभाग को दे दी गई है। बता दें कि एनजीटी के निर्देश पर चंदुआर ग्राम पंचायत की एरिया में चार आरओ प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसमें से तीन की 21 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed