फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   RLD will field candidates in Panchayat elections laid down conditions for contesting

UP: पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा रालोद, मैदान में आने के लिए रखी शर्त; बोले-गठबंधन से इतर होगा इलेक्शन

Mon, 23 Jun 2025 09:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 09:38 PM IST
सार

UP Politics News: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यूपी के सोनभद्र में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। कहा कि इस बार पंचायत चुनाव की रणनीति अलग होगी।

विज्ञापन
RLD will field candidates in Panchayat elections laid down conditions for contesting
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य एवं कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Panchayat Election UP: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य एवं कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने पंचायत चुनावों में प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते, ऐसे में गठबंधन की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी। विधानसभा चुनावों में एनडीए के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को सोनभद्र पहुंचे जयंत चौधरी ने उरमौरा में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले सिंचाई डाक बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है।
विज्ञापन


एससी-एसटी, पिछड़ों, शोषितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी शुरू से लड़ती रही है। पूर्वांचल में इसका मजबूत जनाधार है। इसी के दम पर पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी के योग्य, समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मठ कार्यकर्ताओं को देंगे माैका

उन्होंने कहा कि यूपी के युवाओं में क्षमता अपार है, बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। कौशल विकास विभाग इसी लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। युवाओं की प्रतिभा और कौशल को तराशने की कोशिश हो रही है, जिससे वह मौजूदा उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार हों और उन्हें रोजगार के लिए भटकना न पड़े। 

उन्होंने सोनभद्र में कई नदियों के बावजूद सिंचाई के पर्याप्त संसाधनों की कमी, सोन लिफ्ट कैनाल की क्षमता वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को राज्य सरकार के सामने रखने की बात कही। किसानों को एफपीओ के माध्यम से समृद्ध बनाने और तकनीकी खेती से जुड़कर लाभ कमाने की जरूरत बताई। 

सलखन के फाॅसिल्स पार्क को यूनेस्को के विश्व धरोहरों की संभावित सूची में शामिल किए जाने को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इससे जिले को वैश्विक पहचान मिली है। पर्यटन के क्षेत्र में भविष्य बेहतर होगा। इस मौके पर उनके साथ रालोद राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, प्रदेश अध्यक्ष लोकदल रामाशीष राय, प्रदेश अध्यक्ष युवा रविन्द्र सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

स्कूलों को मर्ज कर सुविधाओं को अपग्रेड करने जोर
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज किए जाने के सवाल पर कहा कि कोई भी स्कूल बंद नहीं किया जा रहा है, बल्कि उसे नजदीकी विद्यालय से मर्ज कर वहां की सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। बहुत से ऐसे स्कूल संचालित हैं, जहां बच्चों की संख्या बहुत कम हैं। ऐसे में उनके संसाधनों का पर्याप्त उपयोग नहीं हो पाता। इन्हीं संसाधनों का भरपूर उपयोग कर बच्चों को उसका लाभ देने के लक्ष्य से राज्य सरकार ऐसा प्रयास कर रही है। कई अन्य राज्यों ने इसे सफलतापूर्वक लागू भी किया है। इसके अच्छे परिणाम आएंगे।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सौंपा ज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनपद की सीमा पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का माल्यार्पण किया। इसके अलावा नगर में प्रवेश पर भी स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ज्ञापन के जरिए उन्हें जिले की समस्याओं से अवगत कराया।

किसानों के हित में जसौली सिंचाई परियोजना को मंजूरी दिलाने, जिले की जर्जर हो चुकी नहरों की मरम्मत, जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने, जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में वरीयता दिलाने सहित अन्य मांग रखी।

इस मौके पर पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय, सूर्य प्रकाश चौबे, सुमित मिश्रा, राष्ट्रीय लोक दल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शांति वर्मा, विकास पांडेय, पवन शुक्ला, रोहित सिंह, विजय भारती, सुनील गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed