{"_id":"68b4946bae079489b2019c9a","slug":"rihand-water-level-stabilized-at-8691-feet-all-gates-closed-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-133549-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 869.1 फीट पर स्थिर हुआ रिहंद का जलस्तर, सभी फाटक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 869.1 फीट पर स्थिर हुआ रिहंद का जलस्तर, सभी फाटक बंद
विज्ञापन
रेणुकूट। प्रदेश के सबसे बड़े बांधों में शुमार रिहंद बांध का जलस्तर रविवार को सुबह घटकर 869.1 फीट पर पहुंच गया। जलस्तर स्थिर होने के बाद बांध के फाटक बंद कर दिए गए।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि रिहंद बांध का जल स्तर फिलहाल 869.1 फीट पर है। बारिश कम होने के कारण पानी का इनफ्लो भी घटा है, जिससे जलस्तर नियंत्रित स्थिति में बना हुआ है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस समय बांध से सभी छह टरबाइन चालू हैं, जिनसे लगभग 17 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
बांध से प्रतिदिन लगभग 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है। इस वर्ष मानसून की अधिक वर्षा के कारण रिहंद बांध के फाटक अब तक चार बार खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
हर बार जलस्तर 869 फीट पार करने पर नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा गया ताकि डाउनस्ट्रीम इलाकों में बाढ़ का खतरा न बढ़े। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगर आगे और बारिश होती है और जलस्तर 870 फीट तक पहुंचता है तो फाटक एक बार फिर खोले जा सकते हैं।