फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand's water level is 12 feet below from last year

पिछले साल से अभी 12 फीट नीचे है रिहंद का जलस्तर

Wed, 03 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rihand's water level is 12 feet below from last year
जून के बाद जुलाई में भी औसत से कम वर्षा का असर रिहंद बांध के जलस्तर पर दिख रहा है। मप्र, छत्तीसगढ़ के कैचमेंट एरिया में अपेक्षाकृत कम बारिश होने के कारण रिहंद के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। पिछले साल की अपेक्षा रिहंद का जलस्तर 12 फीट नीचे है। इससे जलाशय पर आश्रित परियोजनाओं की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत उत्पादन निगम, एनटीपीसी, रेणुसागर, लैंको सहित अन्य तापीय परियोजनाओं से करीब 22 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन में रिहंद जलाशय के पानी का उपयोग होता है। बेतहाशा गर्मी के दौरान रिहंद का जलस्तर 838 फीट तक पहुंच गया था। उम्मीद दी थी कि मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने से जलस्तर में इजाफा होगा। मानसून के आने के करीब डेढ़ माह बाद भी रिहंद के जलस्तर में खास वृद्धि नहीं हुई है। गत वर्ष तीन अगस्त को रिहंद का जलस्तर 854.20 फीट था। वहीं इस बार 842.30 फीट दर्ज किया गया है। लखनऊ बोर्ड के निर्देश पर पिछले तीन-चार दिनों से पीक आवर्स में सभी टरबाइनों से पांच से छह घंटे बिजली उत्पादन प्रारंभ किया गया है। मानसून ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed