फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand Dam water level: 871.7 feet; water discharge through one gate.

Sonebhadra News: रिहंद बांध का जलस्तर 871.7 फीट एक फाटक से पानी की निकासी

Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rihand Dam water level: 871.7 feet; water discharge through one gate.
रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर रविवार को घटकर 871.7 फीट पर पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने के बाद बांध में पानी की आवक (इनफ्लो) में कमी बनी हुई है। जलस्तर और इनफ्लो की स्थिति को देखते हुए फिलहाल बांध का एक फाटक खुला रखा गया है, जबकि अन्य फाटक बंद हैं। सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के अधिकारी बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त इनपुट के आधार पर पानी की निकासी को नियंत्रित किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में एक ही फाटक से पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं रिहंद बांध की सभी छह टरबाइन लगातार संचालित हैं और विद्युत उत्पादन जारी है। फाटक और टरबाइनों के माध्यम से बांध से पानी की निकासी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बांध की स्थिति नियंत्रण में है। यदि कैचमेंट एरिया में दोबारा तेज बारिश होती है और इनफ्लो बढ़ता है तो जलस्तर का आकलन करने के बाद अतिरिक्त फाटक खोलने का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed