फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rigging protests

धांधली के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 02 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 02 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rigging protests
 समाजवादी पेंशन के लिए लाभार्थियों के चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट में केवटा और देवरी खुर्द के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने डीएम को अपात्र व्यक्तियों का पेंशन सूची से नाम कटवा कर पात्र व्यक्तियों को पेंशन दिलाने से संबंधित मांगपत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि मांगें पूर्ण करने में हीलाहवाली की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को कम और अपात्र व्यक्तियों को अधिक मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाशुल्क लेकर सेक्रेटरी और प्रधान जिन व्यक्तियों के नाम से भूमि, वाहन और मकान है उनका पेंशन के लिए चयन किया है। जबकि द्वेष भावना से मजदूरी करने वाले व्यक्तियों को पेंशन के लिए चयन नहीं किया गया है।


 कहा कि पूर्व में कई बार बीडीओ को पात्र व्यक्तियों को पेंशन दिलाने के लिए मांगपत्र सौंपा गया।  इसके पूर्व दोपहर करीब 12 बजे घोरावल ब्लाक के केवटा और राबर्ट्सगंज ब्लाक के देवरी खुर्द गांव के ग्रामीण निजी वाहनों से मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मांगपत्र देने मेें सीताराम, रीता, इंद्रजीत, लीलावती, रामदेव, रामराज, प्रेमा, माला कुसुम, राजकुमारी, चंद्रावती शामिल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed