फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Restrictions removed from dangerous mines

खतरनाक खदानों से हटा प्रतिबंध

Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में डेंजर जोन में पहुंच चुकी खदानों में लगा प्रतिबंध प्रशासन ने हटा लिया है। गहरी खाई बन चुकी 46 में से 25 खदानों में लीज धारकों ने मनमानी ढंग से काम भी शुरू  कर दिया। खान सुरक्षा निदेशालय ने सिर्फ सुधारात्मक काम की इजाजत दी है मगर वीआईपी सिंडिकेट खदानों में अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करा रहा है। इनमें पांच खदानों में अवैध खनन में कार्रवाई हो चुकी है जबकि छह खदानों में हादसे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


 बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में खतरनाक हो चुकी खदानों में अक्तूबर माह में तत्कालीन डीएम संजय कुमार ने 48 खदानों में खनन पर रोक लगा दी थी। ये खदानें धारा 22 के तहत               खनन सुरक्षा निदेशालय वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से पूर्व में भी प्रतिबंधित की गई थी बावजूद इसके खनन माफिया पत्थर तोड़ते रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान आराजी संख्या 4448 ग, 4450, 4920, 4921, 4922, 7402 क, 7403, 7404, 7414 ख, 7415 ख  में हादसे हो चुके हैं। जबकि आराजी संख्या 7618, 7536 घ, 7407 के लीज संचालक पर अवैध खनन की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं आराजी संख्या 5593 क, 5593 क, 4478 छ पत्थर की खदानें डेंजर जोन में पहुंच चुकी हैं। बावजूद इन खदानों में सुरक्षा के नाम पर सुधारात्मक काम की इजाजत दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि राजस्व् विभाग की टीम भी इस खदानों को बंद करने की रिपोर्ट दे चुकी है। बावजूद खनन हो रहा है। खनन से प्रतिबंध हटाई खदानों में बसपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व में वीआईपी सिंडिकेट में शामिल एक व्यक्ति की तीन, सपा के नेता की दो और वर्तमान में वीआईपी सिंडिकेट के साथ ही अन्य प्रभावशाली लोगों की खदाने हैं। खान अधिकारी             आरपी सिंह ने कहा कि डेंजर जोन में पहुंच चुकी खदानों में सिर्फ सुधारात्मक काम ही हो रहा  है। किसी को यहां से  पत्थर परिवहन करने की इजाजत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed