फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Responsibility entrusted to make Filaria campaign successful

फाइलेरिया अभियान को सफल बनाने की सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 18 Nov 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Responsibility entrusted to make Filaria campaign successful
जिलाधिकारी टीके शिबू की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागों से सामंजस्य स्थापित करते हुए फाइलेरिया की दवा डीईसी व एल्बेंडाजोल खिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान 22 नवंबर से सात दिसंबर तक चलने वाले फाइलेरिया मुक्ति अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी स्थलों जहां नालियों में गंदा पानी जमा हो वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा 22 नवंबर को फाइलेरिया मुक्ति अभियान के उद्घाटन पर टीकाकरण के साथ ही एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाए। सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ फाइलेरिया की दवा भी खिलाई जाए। इसमें लापरवाही व शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 1727 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर 342 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वहीं जिला स्तर पर नौ टीमें बनाई गई हैं जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एमडीए की दवा एक वर्ष में एक बार घर-घर मुफ्त दी जाती है। डीईसी की गोली खाली पेट नहीं खानी है और एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खाना है। दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अलावा यह दवा सभी को खानी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरजी यादव, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed