फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Resolve to make the earth green and save the environment

पृथ्वी को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make the earth green and save the environment
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पौधरोपण करते डीएम चंद्र विजय सिंह, कॉलेज के निदेशक व अन्य। - फोटो : SONBHADRA
पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के संदेश के साथ मंगलवार को जिले में सघन पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र के निर्देशन में शुरू हुए अभियान के पहले दिन 26 विभागों, विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने मिलकर पौधरोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से वातावरण को हरा-भरा बनाने और प्रदूषण मिटाने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइंस, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कंडा कोट मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पौधे लगाए। उनके साथ डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी यशवीर सिंह ने भी पौधरोपण किया। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत में बाड़ी अंत्येष्टि स्थल पर मंडलायुक्त और राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने पौधे लगाए। मंडलायुक्त ने आह्वान किया कि प्रकृति को हरा-भरा बनाने में सभी सहयोग करें।
विज्ञापन

जीजीआईसी परिसर में प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला ने पौधरोपण किया। भाजपा महिला मोर्चा की पुष्पा सिंह, प्रमिला त्रिपाठी, गुड़िया, संगीता पाठक, प्रवक्ता रेखा, प्रवक्ता नेहा विश्वकर्मा, प्राची, वंदना गुप्ता, किरण पांडेय, छात्रा विनती तिवारी, किरण पांडेय, नंदिता मौर्या, रिया, इच्छा मोदनवाल आदि मौजूद रहीं। एआरटीओ कार्यालय परिसर में संभागीय निरीक्षक आलोक यादव के नेतृत्व में प्रधान सहायक अरविंद सिंह, विनोद श्रीवास्तव, रामकुंवर खरवार, वरिष्ठ सहायक गुड़वंती देवी, विनोद सोनकर, रामसेवक मौर्या, हरिओम सिंह, अशोक पांडेय, राजीव सिंह, विजय पांडेय आदि ने पौधे लगाए। आपूर्ति विभाग की ओर से गैस एजेंसियों के सहयोग से लोढ़ी में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपुसदन आर्य की देखरेख में पौधरोपण हुआ। सदर ब्लाक अंतर्गत रौप गांव में प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन फासिल्स पार्क में गुरमा रेंजर सीपी तिवारी, वन दरोगा एसके दीक्षित, राम कैलाश आर्य, ऋषि पाल सिंह, अनिल कुमार, बजरंगी प्रसाद आदि ने पौधे रोपे। बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह के नेतृत्व में और जरहा वन रेंज के नेमना में वन कर्मियों ने पौधरोपण किया गया। बभनी थाने में सैकड़ों फलदार-छायादार पौधे इंस्पेक्टर मनोज सिंह की देखरेख में रोपे गए। वन महोत्सव के तहत चोपन में ग्राम पंचायत के बाड़ी के अमृत सरोवर व अंत्येष्टि स्थल, पुलिस चौकी, कोटा ग्राम पंचायत, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी समेत नगर के विभिन्न जगहों पर हजारों पौधे लगाए गए। ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने बाड़ी में अमृत सरोवर पर पौधा रोपा। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की ओर से परासपानी सब स्टेशन के पास स्थित तालाब के किनारे पौधे लगाए गए।
संत कीनाराम की स्मृति में हुआ पौधरोपण
सघन पौधरोपण अभियान के तहत संत कीनाराम पीजी कॉलेज लोढ़ी में अघोरी संत कीनाराम बाबा की स्मृति में पौधा रोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत महाविद्यालय में 1300 पौधे लगाए जाएंगे। ग्राम बंजरिया में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में किसान नेता शिव प्रकाश सिंह, एससी एसटी आयोग के सदस्य अमरेश चेरो ने पौधरोपण किया। साथ में अनूप पांडेय, योगेश सिंह उपस्थित रहे।

पौधरोपण से ही बचेगा पर्यावरण
सदर ब्लाक के बहुअरा कोल बस्ती में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने पौधरोपण किया। इस मौके पर उमेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुआर में पौधरोपण करते  मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुआर में पौधरोपण करते मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed