फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reprimand the banks who are hesitant in giving loans

ऋण देने में हीलाहवाली करने वाले बैंकों को फटकार-

Wed, 30 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Reprimand the banks who are hesitant in giving loans
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को हुई। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंकों के ऋण वितरण की समीक्षा की। सहयोग न करने वाले बैंकों के प्रबंधक को हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ऋण वितरण की प्रगति के जिला कृषि अधिकारी ने 100 प्रतिशत लोन वितरण के सापेक्ष में 80 प्रतिशत किसानों को केसीसी लोन दिया गया है। एसबीआई, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक से किसानों लोन वितरण करने में शिथिलता बरती जा रही है। इस पर सीडीओ ने एसबीआई के समन्वयक को संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत शिथिलता बरतने पर भी स्टेट बैंक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। सीडीओ ने एनआरएलएम के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर गठित महिलाओं के खाते खोलने में यूबीआई, सेंट्रल बैंक आदि में शिथिलता बरतने पर सीडीओ ने बैंक के प्रतिनिधियों को तेजी लाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे लोगों को लोन मुहैया कराने में बैंक कोताही न बरतें। ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी एचके मिश्र, ईओ विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed