{"_id":"5ee5081157ab3d263e208815","slug":"report-of-railwayman-from-delhi-to-sonbhadra-reached-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से सोनभद्र आए रेलकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव, संख्या 29 पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से सोनभद्र आए रेलकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव, संख्या 29 पर पहुंची
Sat, 13 Jun 2020 10:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पांच जून को सोनभद्र जिले के चुर्क रेलवे स्टेशन रोड स्थित अपने घर आए 37 वर्षीय रेलकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों की संख्या 29 हो गई है। पुष्टि करते हुए सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने बताया कि संक्रमित मिले व्यक्ति को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। संक्रमित रेलकर्मी पांच जून को घर आया था। छह जून को सैंपल लेने के साथ ही घर पर क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन
रेलकर्मी चुर्क रेलवे स्टेशन पर तैनात है। वह मार्च माह में ही दिल्ली अपनी बीमार सास को देखने गया था। लाकडाउन के कारण वहीं फंस गया था। पांच जून को विशेष ट्रेन से मिर्जापुर आने के बाद वहां से बस से राबर्ट्सगंज पहुंचा था। राबर्ट्सगंज से वह बाइक से घर पहुंचा था। अगले दिन छह जून को चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लिया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव आई। रेलकर्मी के आवास से जुड़े क्षेत्र को सील कर बैरिकेडिंग करने का शुरू कर दिया गया। वहां पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है। साथ ही लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 110 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 109 निगेटिव और एक पाजिटिव है। उधर, राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपालों की रिपोर्ट शुक्रवार को पाजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए तहसील कर्मियों व अन्य लोगों में खलबली मची रही। प्रशासन व चिकित्सकों की टीमें इन लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
इन सभी संक्रमित लोगों के आवास वाले मोहल्लों, कालोनियों व गांवों में रहने वालों का कर्मचारियों के जरिए पंजीकरण भी कराया जा रहा है। पंजीकृत लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच करने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस बीच कचहरी व सदर तहसील के अलावा संक्रमित लेखपालों व बच्ची के आवास से संबंधित विकास नगर, कुसुम्हा, नई बाजार मझिगांव मिश्रा गांव को चारों तरफ से सील कर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
सील किए गए इन स्थानों पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। जरूरत के सामान लोगों को घरों में ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेखपालों के संपर्क में आए लोगों की जांच कर सैंपल लेने का काम शनिवार को सजौर स्थित साईं नर्सिंग कॉलेज में पूरे दिन चला। अकेले साईं नर्सिंग कालेज में लेखपालों के संपर्क में आए 72 लोगों के सैंपल लिए गए।
सैंपल लेने का काम आगे भी जारी रहेगा। शनिवार को साईं कालेज सहित विभिन्न स्थानों से चिकित्सकों की अलग-अलग टीमों ने कुल 132 लोगों के सैंपल लिए। अब तक 2806 लोगों के सैंपल जांच के लिेए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2167 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 29 पाजिटिव व 2138 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। संक्रमित मिले लोगों में से 9 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। पांच लोगों का इलाज मिर्जापुर और 15 लोगों का इलाज मधुपुर स्थित 30 बेड के कोविड केयर सेंटर में चल रहा है।