फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   report of medicines of clod fever will be created on daily basis

खांसी, जुकाम, बुखार दवा बिक्री की तैयार होगी रिपोर्ट

Sat, 16 May 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
report of medicines of clod fever will be created on daily basis
सोनभद्र। कोराना के मद्देनजर खांसी, जुकाम और बुखार के प्रत्येक मरीज पर प्रशासन निगरानी रखेगा। इसके लिए अब सीधे दवा दुकानदारों से इन मरीजों को बेची जाने वाली दवा और खरीदार के बारे में जानकारी ली जाएगी। प्रत्येक दवा दुकानदार को रोजाना शाम पांच बजे तक बिक्री और खरीदार की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके पालन और निगरानी की जिम्मेदारी ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में करीब 250 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। ज्यादातर लोग खांसी-जुकाम की दवा सीधे मेडिकल स्टोर से ही लेकर सेवन करने लगते हैं। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए ऐसे मरीजों पर नजर रखने के लिए मेडिकल स्टोर के जरिए सूचना जुटाने का निर्णय लिया गया है। शासन स्तर से निर्देश आने के बाद जिला चिकित्सा महकमे की तरफ से भी इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि सभी दवा दुकानदारों को खांसी, जुकाम, बुखार के दवा की बिक्री का चार्ट रोजाना तैयार रखने को कहा गया है। दवा का खरीदार कौन है? इसकी भी जानकारी मोबाइल नंबर के साथ दर्ज करनी होगी। बिक्री और खरीदार दोनों की सूचि शाम पांच बजे तक विभाग के ई-लिंक पर भेजनी होगी। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि दुकानदारों को प्रतिदिन सूचना भेजनी है। जो इसमें लापरवाही बरतेेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed