फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Relief for 2100 consumers who have installed smart meters, Rs 46 lakh will be added to their bills.

Sonebhadra News: स्मार्ट मीटर लगवाने वाले 2100 उपभोक्ताओं को राहत, बिल में जुड़ेंगे 46 लाख रुपये

Tue, 10 Mar 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Relief for 2100 consumers who have installed smart meters, Rs 46 lakh will be added to their bills.
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निर्देश के बाद जिले के लगभग 2100 बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर नए कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं से ली गई अतिरिक्त राशि अब उनके बिजली बिलों में समायोजित की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को करीब 46 लाख रुपये की राहत मिलेगी। नए कनेक्शन लेने पर सिर्फ सिंगल फेज के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने पर उपभोक्ताओं से 2200 रुपये अधिक धनराशि ली गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में अब तक करीब 26 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सिर्फ रॉबर्ट्सगंज नगर में 15 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। पहले नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय सिंगल फेज स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं से 6016 रुपये तथा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर के लिए 11341 रुपये वसूले जा रहे थे। बाद में संशोधित लागत निर्धारण के बाद इनकी कीमत घटाकर सिंगल फेज के लिए 2800 रुपये और थ्री-फेज के लिए 4100 रुपये तय कर दी गई। इसके चलते सिर्फ सिंगल फेज स्मार्ट मीटर के लिए प्रति उपभोक्ता करीब 2200 रुपये अतिरिक्त वसूले जाने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए आदेश दिया कि एक अप्रैल 2025 के बाद जिन उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि ली गई है, उसे वापस किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश भर में 200 करोड़ रुपये की यह राशि उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में समायोजित की जानी हैं। अकेले सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन में लगभग 2100 उपभोक्ताओं से वसूली गई अतिरिक्त धनराशि का कुल आंकड़ा करीब 46 लाख रुपये बताया जा रहा है, जिसे आने वाले बिजली बिलों में समायोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को यह राशि नकद नहीं दी जाएगी, बल्कि बिल की देय राशि से घटाकर समायोजित किया जाएगा। -
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में करीब 26 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसमें करीब 1300 नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाए गए है। सिंगल फेज स्मार्ट मीटर के लिए 2800 और थ्री-फेज स्मार्ट मीटर के लिए 4100 रुपये शुल्क तय किया गया है। बिल समायोजन के संबंध में अभी तक कोई निर्देश नहीं आया है।- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ-रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरी क्षेत्र में करीब 800 नए कनेक्शन पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। शासन की तरफ से अभी बिल समायोजन के संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। शासन केे निर्देश के क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।- दिलीप कुमार सिंह, एक्सईएन पिपरी डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed