फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Relationship advertising is not the goal of life

संबंधों का विज्ञापन जीवन का लक्ष्य नहीं

Thu, 10 Jun 2021 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Relationship advertising is not the goal of life
यथार्थ गीता के उर्दू अनुवादक एवं जाने-माने शायर रहे मुनीर बख्श आलम की द्वितीय पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को उरमौरा गांव स्थित उनके आवास पर मनाई गई। यहां गोष्ठी से पूर्व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साहित्यकार नरेंद्र नीरव को आलम पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम व नकद राशि दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र व असुविधा परिवार की ओर से आयोजित लघु साहित्यिक गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आलम के व्यक्तित्व को शब्दों की सीमाओं में बांध पाना आसान नहीं है। साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि आलम के साथ जो मेरे संबंध थे उसे या तो वह जानते थे या मैं जानता हूं। संबंधों का विज्ञापन जीवन का लक्ष्य नहीं रहा। मौन की भाषा में ही हम दोनों की वार्ता होती थी। राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र व असुविधा परिवार ने आलम स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र नीरव को प्रदान किया। अजय शेखर के साथ डॉ. अर्जुन दास केसरी, रामनाथ शिवेंद्र, नसीम व खुर्शीद आलम ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व 11 हजार की धनराशि प्रदान किया। समिति ने निर्णय लिया कि स्व. आलम का जन्मदिन एक जुलाई को मनाया जाएगा। इस मौके पर साहित्यकार डॉ. अर्जुनदास केसरी, रामनाथ शिवेंद्र, रमेश देव पांडे, अमरनाथ अजेय, ईश्वर विरागी, सुरेश तिवारी, हरिशंकर तिवारी, अब्दुल हई, प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, नसीम, आदि मौजूद रहे। संचालन जगदीश पंथी व आभार मुनीर बख्श आलम के बड़े पुत्र खुर्शीद आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed