फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reduction in power demand, thermal backing done

बिजली की मांग में कमी, की गई थर्मल बैकिंग

Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Reduction in power demand, thermal backing done
शक्तिनगर। बारिश के चलते तापमान में गिरावट का असर मंगलवार को प्रदेश के बिजली घरों के उत्पादन पर दिखाई दिया। बिजली की मांग में कमी के चलते अनपरा-ओबरा सहित कई बिजली घरों में थर्मल बैकिंग की गई। मंगलवार दोपहर बाद से शुरू हुई बिजली की मांग में गिरावट का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इससे अनपरा सहित प्रदेश के अन्य बिजली घरों से भारी थर्मल बैकिंग की गई। शाम साढ़े पांच बजे सूबे में बिजली की मांग घटकर 12530 मेगावाट पहुंच गई। इससे उत्पादन निगम की अनपरा और ओबरा सहित निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से थर्मल बैकिंग का अनुपात बढ़ता गया। देर शाम तक 630 मेगावाट की अनपरा-ए परियोजना से 343, 1000 मेगावाट की बी परियोजना से 558, 500 मेगावाट की अनपरा डी परियोजना की पहली इकाई से 287 और 1200 मेगावाट क्षमता वाली निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से महज 612 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। जबकि, डेढ़ वर्ष बाद एक सप्ताह पूर्व लाइटअप हुई 500 मेगावाट क्षमता की ही अनपरा-डी की दूसरी इकाई को अब तक सिंक्रोनाइज नहीं किया जा सका है। सिस्टम कंट्रोल प्रदेश में बिजली के उत्पादन और मांग पर नजर बनाए हुए हैं। उत्पादन और मांग संबंधित जानकारी सिस्टम कंट्रोल के जरिए अपडेट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed