{"_id":"6866c33da9bb8460cb0c2e7b","slug":"recovered-from-bolero-one-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-130713-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बोलेरो से जा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बोलेरो से जा बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात 11 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ ओबरा के नदहरी निवासी तस्कर सुरेंद्र कुमार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजे को बोलेरो में रखकर लाया जा रहा था। उसके दो साथी भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सुरेंद्र कुमार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पिपरी सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अनपरा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर औड़ी के बिछड़ी गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास घेरेबंदी कर कुबरी पहाड़ी की तरफ से आ रही सफेद रंग की बोलेरो को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर चालक व बगल वाली सीट पर बैठे दो व्यक्ति जंगल की ओर से भाग गए। उनके एक साथी ओबरा के नदहरी निवासी सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। बोलेरो के अंदर एक बोरी में कुल 11.300 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है। पूछताछ में सुरेंद्र ने बोलेरो चालक का नाम सिंगरौली के मोरवा निवासी विजय कुमार उर्फ ललई व दूसरे का नाम राजकुमार जायसवाल बताया। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।