फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Record of expenditure on materials for getting work done

कार्य कराने में सामग्री पर हुए खर्च का रिकार्ड तलब

Fri, 05 Mar 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Record of expenditure on materials for getting work done
म्योरपुर। स्टेट क्वालिटी मॉनिटर मानिकचंद ने म्योरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत खैराही व रासपहरी का दौरा कर कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की लागत समेत श्रम के अलावा सामग्री पर हुए खर्च का रिपोर्ट तलब किया।
विज्ञापन

म्योरपुर विकासखंड की खैराही व रासपहरी ग्राम पंचायतों का शुक्रवार को स्टेट क्वालिटी मॉनिटर मानिकचंद ने दौरा कल हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पांच लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं को देखा। रासपहरी में निर्माणाधीन सड़क देखकर उन्होंने मजदूरों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं समेत जरूरी जानकारियां हासिल की। इसके बाद उनका काफिला खैराही गांव पहुंचा। यहां उन्होंने इंटरलॉकिंग के तहत बनी सड़क को देखा। पांच लाख से अधिक मूल्य की इस परियोजना को देखकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से उन्हें पांच लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं को देखना है। इसके अलावा उसकी सार्थकता समेत गुणवत्ता के बारे में रिपोर्ट करनी है। उन्होंने ग्रामीणों से कराए गए कार्यों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार मिश्रा, ग्राम सचिव आशा यादव, तकनीकी सहायक गंगा यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed