फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   RB Prasad appointed as Director of CCL

सीसीएल के निदेशक बने आरबी प्रसाद

Wed, 29 Dec 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
RB Prasad appointed as Director of CCL
एनसीएल जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक आरबी प्रसाद को कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशक तकनीकी के रूप में चुना गया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने मंगलवार को श्री प्रसाद के नाम की अनुशंसा की।
विज्ञापन

ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड खदानों में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री प्रसाद वर्ष 2015 से एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में बतौर महाप्रबंधक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे एनसीएल जयंत के महाप्रबंधक के रूप पदस्थ है। वर्ष 2020-21 में इनके नेतृत्व में जयंत क्षेत्र ने एनसीएल में अब तक का सर्वाधिक 21 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया और चालू वित्त वर्ष में 23.5 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है । बतौर महाप्रबंधक इनके नेतृत्व में उत्पादन, उत्पादकता, वित्तीय लाभ सहित कल्याण सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित हुआ है। श्री प्रसाद ने सबसे कम उम्र में खान प्रबंधक के रूप में कार्य करने का अवसर हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed