{"_id":"60957c2c8ebc3e583b35471a","slug":"rapid-corona-infection-in-villages-after-elections-sonbhadra-news-vns588439886","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद गांवों में तेजी से बढ़्रा कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद गांवों में तेजी से बढ़्रा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब शहर के साथ-साथ गांवों में भी तेजी से बढ़ रही है। यह बात अलग है कि वहां के लोग जांच कम करवा रहे हैं इसलिए पॉजिटिव वाली लिस्ट में गांव के लोगों की संख्या कम रह रह रही है। कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण वाले कइयों की मौत से लोगों की चिंता अब बढ़ गई है। जिले के मुसही गांव में अकेले छह लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके कदम-कदम पर लापरवाही है। कहीं लोग भीड़ जुटाकर कोरोना के चेन को टूटने नहीं दे रहे तो कहीं जांच न करवाकर संक्रमण की दर को बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। गांवों को सैनिटाइज करने का अभियान तो जैसे ठंडा पड़ गया है।
बीते करीब 20 दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है। जिले के 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 29 अप्रैल को मतदान और 02 मई को मतगणना करायी गई इस बीच जिले भर में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसमें कई में लक्षण तो थे, लेकिन उनकी जांच न होने से पुष्टि नहीं हो सकी। राबर्ट्सगंज ब्लाक के मुसही गांव में करीब 20 दिन में छह लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण बताते हैं कि लक्षण लगभग सभी में एक जैसे थे। किसी को खांसी के साथ बुखार था तो किसी के फेफड़े में संक्रमण था। इसके बाद भी गांव को सैनिटाइज नहीं किया गया है। यहां हृदय, रामनाथ, रामप्रवेश यादव, विजय, हरिनाथ, रामनरेश आदि की मौत हुई है।
जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की जांच अगर ग्रामीण कराएं तो निश्चित ही यह संख्या बढ़ेगी, लेकिन कई गांव के लोग जांच ही नहीं करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव टीम भेजकर जांच करने की व्यवस्था तो बनाया है, लेकिन कई जगह से टीम को वापस लौटना पड़ रहा है। चोपन से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बृहस्पतिवार को अम्माटोला गई थी। वहां कुछ ग्रामीणों ने टीम को भगा दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमनाथ ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरमा में कोरोना वायरस के साथ आये अन्य बीमारियों की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। यहां दो सप्ताह के अंदर अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके यहां सैनिटाइजेशन नहीं किया गया। विश्व हिंदू जागरण परिषद के जिला महामंत्री चंदन सिंह ने बताया कि इस महामारी से लोग परेशान हैं। शुभम, सुजीत, विक्कु, रवि, प्रिंस, सुरेंद्र, कलावती देवी, दुलारी देवी अमरावती आदि ने सैनिटाइजेशन और स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
जिले के डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि सभी गांवों को सैनिटाइजेशन के लिए आदेश जारी किया गया है। मुसही के सचिव से इस बारे में बात की जाएगी। यदि कहीं किसी कारण से नहीं हुआ है तो वहां सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।