फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rape kept on making obscene videos, case registered

शर्मनाक: पत्नी की मदद से किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 28 Feb 2022 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 10:05 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वादिनी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसी के गांव का रहने वाले एक युवक और उसकी पत्नी से उसके परिवार के संबंध हैं।

विज्ञापन
Rape kept on making obscene videos, case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनभद्र में सदर कोतवाली पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई है। पुलिस विवेचना करने में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वादिनी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसी के गांव का रहने वाले एक युवक और उसकी पत्नी से उसके परिवार के संबंध हैं। उसका आरोप है कि 2018 में वह अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ परिचित युवक के घर गई थी।
विज्ञापन


उसी दिन परिवार के सदस्य घर लौट गए लेकिन उसे रोक लिया गया। उसका आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल रही। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसके बाद उसने गैर बैरादरी में शादी कर ली। आरोप है कि विपक्षी अभी भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे पति के पास से बुला लिया है। इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय का कहना है कि विवेचना की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed