सोनभद्र: भरी पंचायत में दुष्कर्म आरोपी की पिटाई, मौत होने के बाद तीन लोग हिरासत में
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सोनभद्र जिले के एक गांव में दुष्कर्म मामले में बैठी पंचायत में आरोपी के साथ मारपीट की गई। घटना के तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक गांव में भयोहू से दुष्कर्म के मामले में पंचायत के दौरान हुई पिटाई में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (21) की शादी डेढ़ माह पहले जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ प्रांत के सोनावल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। उसका आरोप है कि 13 जुलाई को जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर मायके के लोग भड़क गए।
इस मामले में 15 जुलाई को विवाहिता के मायके में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मायके वालों ने आरोपी जेठ और उसके घरवालों की जमकर पिटाई की। बाद में किसी तरह बचाकर परिजन उसे अपने घर छत्तीसगढ़ ले गए। गंभीर रूप से घायल जेठ की शुक्रवार की रात मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पाकर छत्तीसगढ़ के सोनावल और जिले से बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में बभनी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के घर पहुंचकर पूछताछ की गई है। आत्महत्या करने की भी चर्चा है। पोस्टमार्टम से ही इस बारे में कुछ स्पष्ट होगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना के आधार पर यहां के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
ओबरा: लापता युवक का लटकता मिला शव
रेणुका पार स्थित परसोई ग्राम सभा के जंगल में शुक्रवार को लापता जय बहादुर (26) का शव पेड़ से लटकता मिला। ओबरा थाना एसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि जयबहादुर खरवार निवासी ग्राम परसोई शुक्रवार को बोतल में पानी लेकर शौच करने के लिए गया था। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तो परिवार के के लोगों ने उसकी तलाश मेें जुट गए।
खोजबीन करने पर जय बहादुर का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में सिद्ध के पेड़ में गमछा के सहारे लटकता मिला। जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक मजदूरी कार्य कर घरवालों का भरण पोषण करता था। जयबहादुर को एक दो वर्ष का लड़का है।