फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rannu fiercely feared, voters and police personnel assaulted, injured on the possibility of fake voting in Sonbhadra

फर्जी मतदान होने की आशंका पर रन्नू में जमकर बवाल, मतदाताओं और पुलिस जवानों से मारपीट, दरोगा घायल

Thu, 29 Apr 2021 02:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Apr 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Rannu fiercely feared, voters and police personnel assaulted, injured on the possibility of fake voting in Sonbhadra
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सोनभद्र के दुद्धी विकास खंड दुद्धी के रन्नू गांव में बृहस्पतिवार को सुबह मतदान शुरू होते ही सुबह करीब 8.30 बजे कुछ मतदाता जब वोट डालने गए तो उनका वोट पड़ चुके होने की बात कह वापस किया जाने लगा। लगभग चार ग्रामीणों के साथ जब ऐसा हुआ तो ग्रामीण सोम शाह गोंड ने फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी सुरक्षा में लगे जवानों को दी। इसमें तैनात जवानों ने फार्म भरने की बात कहीं और उसे बाहर ले आए।
विज्ञापन


आरोप है कि इतने में तैनात जवानों ने लाठी से पिटाई शुरू कर दी, जिससे सोम शाह गोंड का बीच बचाव करते कुछ अन्य लोग को भी चोट लगी। इसके बाद ग्रामीण लामबंद होकर पुलिस के जवानों पर टूट पड़े। पुलिस के लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति हो गई।  मारपीट के में चुनाव ड्यूटी में मिर्जापुर के लालगंज थाने से दरोगा अखिलेश राय घायल हो गए। उनको सिर में चोंटे आई है।
विज्ञापन


 

घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिएसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। उसके बाद एक दरोगा को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम रमेश कुमार, सीओ डॉ. रामआशीष यादव ने माहौल को शांत कराकर पुनः मतदान शुरू कराया। उन्होंने कहा कि जांच किया जा रहा है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मतदान अधिकारी के द्वारा नाम के आगे गलत तरीके से क्रॉस कर दिया था और जो महिला मतदान करने गई थी उसे वापस कर दिया गया था कि उसका मतदान हो गया है। फिर बाद में क्रॉस को ठीक करते हुए महिला का मतदान कराया गया। स्थिति पूरी तरह शांत है और मतदान प्रक्रिया चल रहा है।

वहीं सीओ डॉ. रामआशीष यादव ने बताया कि मतदान केंद्र पर मारपीट करने के मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच प्रक्रिया चल रहा है जो दोषी होगा। उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed