फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rani sati grandmother cheers

राणी सती दादी के गूंजे जयकारे

Mon, 13 Nov 2017 12:16 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Mon, 13 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rani sati grandmother cheers
राबर्ट्सगंज में राणी सती दादी की कलश शोभा यात्रा में शामिल मारवाड़ी समाज की महिलाएं।
 
विज्ञापन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में रविवार को मारवाड़ी समाज की इष्टदेवी राणीसती दादी की की कलश शोभा यात्रा निकली। राणी सती दादी के जयकारे से नगर गूंज उठा। वाहन से निकली राणी सती दादी की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रास्ते में श्रद्वालुओं ने पुष्पों की वर्षा की।
राबट्र्सगंज के के गुरुद्वारा के समीप स्थित शिव मंदिर से श्रद्धालु कलश में जल भर रवाना हुए। पन्नूगंज रोड, मेन चौक, उत्तर मोहाल होते हुए कलश यात्रा राणी-सती दादी मंदिर पहुंची। यहां विद्यानों ने मंत्रोचार के साथ कलश की स्थापना करवाया। इसके बाद भव्य पूजन-अर्चन हुआ।
विज्ञापन

उधर रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्र का पूजन-अर्चन किया। कई जगहों पर पुष्पों की वर्षा हुई। यह दृश्य लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली रही। सायंकाल भजन-संध्या एवं दादी जी का आलौकिक श्रृंगार एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मंदिर में दो दिवसीय पूजन-अर्चन का कार्यक्रम चलेगा। कलश यात्रा में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार जैन, विमल जालान, चित्रा जालान, मीना जालान, सुचिता खेतान, रिंकी जालान, रितू, मंजू, अनीता कानोडिया, सुनीता, शीला, उमा, उषा जालान, रीता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सौम्या, ज्योति, ममता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed