{"_id":"5db484038ebc3e0173478db7","slug":"rangoli-decorated-with-the-message-of-cleanliness-sonbhadra-news-vns4913061109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली सजाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली सजाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा में शनिवार को रंगोली, दीप सज्जा तथा दीप संयोजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने रंगोली सजाकर स्वच्छता, नारी शिक्षा आदि का संदेश दिया। प्रतियोगिता कक्षा एक से कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई।
कक्षा एक व दो के लिए रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने दीपावली पर सामाजिक मुद्दों तथा अपने देश की प्रगति, शिक्षा, विज्ञान, राष्ट्रीय एकता, संरक्षा व सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव, मिशन मंगल, चन्द्रायण-2, फिट इंडिया, नारी सशक्तिरण एवं जीवन में शिक्षा का महत्व आदि विषयों पर रंगोली बनाकर मनमोहक ढंग से प्रस्तुति दी। रंगोली प्रतियोगिता में 23 रंगोलियां बनाई गईं। इसमें 180 छात्रों ने प्रतिभाग किया। दहेज प्रथा, योग, स्वच्छता अभियान, नारी शिक्षा आदि विषय पर भी रंगोली के माध्यम से संदेश दिया। परिणाम की घोषणा छात्र एवं छात्रा समूह के लिए अलग-अलग की गई। प्रथम समूह में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को रखा गया। छात्र वर्ग में कक्षा 5वीं ब व छात्रा वर्ग में 5वीं ‘ए’ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा 4 ब के छात्र एवं छात्राओं का दल रहा। तृतीय स्थान पर कक्षा 5 ए के छात्र एवं कक्षा 5 ब की छात्राओं का दल रहा। द्वितीय समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कक्षा 8 वीं, 7वीं ब व 8 वीं व की छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। तृतीय समूह में छात्रदल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कक्षा 9वीं ब, कक्षा 10वीं ब एवं कक्षा 11वीं सी का दबदबा रहा जबकि छात्रादल में कक्षा 10 वीं ब, 10वीं अ एवं 11 वीं स के छात्र रहें। प्राचार्य बीके सिंह ने छात्रों की संवेदना एवं अभिव्यक्ति को देखकर संतोष प्रकट किया तथा सभी अध्यापकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।