फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ranchi beat Delhi by five wickets

Sonebhadra News: रांची ने दिल्ली को पांच विकेट से शिकस्त दी

Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ranchi beat Delhi by five wickets
गांधी स्टेडियम मैदान पर चल रही शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सीए दिल्ली और सीए रांची के बीच हुआ। रांची ने दिल्ली की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। दूसरा मैच डार्विन बाक्स हैदराबाद और सीए मथुरा के बीच हुआ। इसमें मथुरा को 10 रन से जीत मिली। रांची की टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में रांची की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंपायर की भूमिका जावेद आलम एवं शशिकांत उपाध्याय ने निभाई। दूसरा मैच डार्विन बाक्स हैदराबाद और सीए मथुरा के बीच 16-16 ओवरों का खेला गया। इसमें मथुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। पूरी टीम 13 ओवर में ही आउट हो गई। जवाब में हैदराबाद की टीम 15 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई। मथुरा की टीम 10 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। अंपायर की भूमिका आनंद सिंह व राजेश गुप्ता ने निभाई। पहले मैच में सात चौकों की मदद से 51 रन बनाने वाले गौरव तिवारी व दूसरे मैच में तीन छक्के व चार चौकों की मदद से 38 रन बनाने वाले दीपांशु को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। कमेटी के सचिव जावेद आलम ने बताया कि रांची की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को सीए मेरठ और माइन स्टार क्रिकेट क्लब ओबरा के बीच लीग मैच खेला जाएगा। इस दौरान कछवां व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, चेतन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कृष्ण कुमार कोले, अजय सेठ, आकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed