फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramlila: Sohar started resonating in Ayodhya as soon as Shri Ram was born

रामलीलाः श्रीराम के जन्म लेते ही अयोध्या में गूंजने लगा सोहर

Wed, 17 Mar 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Ramlila: Sohar started resonating in Ayodhya as soon as Shri Ram was born
घोरावल ब्लॉक के कोरहथा रामलीला में श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बजरंग रामलीला समिति के तत्वावधान में घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार रात श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने रामायण के पात्रों का सजीव अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघभन के जन्म होते ही अयोध्या में सोहर गूंजने लगा। अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ आई और हर तरफ सोहर गाया जा रहा है। रामलीला कमेटी के प्रबंधक और विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, रामखेलावन सिंह, राम औतार , कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश पाठक, अयोध्या प्रसाद, कामेश्वरी प्रसाद, सुरेश अग्रहरि, धीरज अग्रहरि, शिवदास, शिवसागर, सुरेंद्र पाठक, दिवाकर पाठक, रमेश पाठक, विनय पाठक, श्रीपति त्रिपाठी, चंद्रशेखर, आशीष, प्रवीण, सुनील, राजेश त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद, रमेश अग्रहरि आदि रहे।
विज्ञापन

--
गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं: सुनीता
सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी के परिसर में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं की झांकी निकाली गई। श्रीराम कथा सुनाते हुए कथावाचक सुनीता पांडेय ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरु के पास जाना परम आवश्यक है। भगवान श्रीराम भी ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरु के पास गए। श्रोतागण एकाग्रचित्त होकर कथा के समापन तक ज्ञान गंगा का अमृत रसपान कर रहे थे। इस मौके पर अध्यक्ष नंदगोपाल पांडेय, संचालक श्रवण कुमार पांडेय, राकेश देव, अरविंद पांडेय, संजय देव, अवधेश सिंह, आनंद देव पांडेय, बृजेश पाठक, दयाशंकर पांडेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed