{"_id":"6121f2af8ebc3e79a63cfbb4","slug":"raksha-bandhan-2021-jammu-kashmir-lieutenant-governor-manoj-sinha-reached-sonebhadra-in-sisters-house-for-rakhi-he-will-visit-varanasi-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधनः सोनभद्र में बहन के घर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बंधवाई राखी, लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधनः सोनभद्र में बहन के घर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बंधवाई राखी, लखनऊ रवाना
Sun, 22 Aug 2021 02:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:11 PM IST
सार
उप राज्यपाल की बहन के घर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मनोज सिन्हा शनिवार शाम अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
सोनभद्र में बहन के घर मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के आमडीह गांव में रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बहन से राखी बंधवाई। राखी बंधवाने के बाद उन्होंने बहन को उपहार भेंट किया। इस दौरान उनके कई नाते-रिश्तेदार मौजूद रहे। इसके बाद वो वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वाराणसी से विमान से लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उनका कार्यक्रम वाराणसी में था लेकिन शनिवार शाम कल्याण सिंह के निधन के कारण उप राज्यपाल के कार्यक्रम में बदलाव हो गया। उप राज्यपाल की बहन के घर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा शनिवार शाम अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव पहुंचे थे। गाजीपुर निवासी जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन आमडीह गांव में रहती हैं। वह पिछले कई साल से बहन के घर राखी बंधवाने के लिए आते रहे हैं, हालांकि उप राज्यपाल बनने के बाद उनका यहां प्रथम आगमन हुआ।
विज्ञापन
उप राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी, उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट भी आए। रात्रि में उप राज्यपाल ने बहन के घर ही विश्राम किया। रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पूर्व परिचितों से मिले। फिर वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
सोनभद्र में बहन के घर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के मद्देनजर उप राज्यपाल की बहन के घर से लेकर राजमार्ग तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। डीएम अभिषेक सिंह, एसपी, द्वय एएसपी समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहे। एसपी ने मातहतों को संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लेने का निर्देश दिया था।