फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rakhis ranging from 400 to 1000 rupees are tempting

Sonebhadra News: 400 से एक हजार रुपये तक की राखियां लुभा रहीं

Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rakhis ranging from 400 to 1000 rupees are tempting
सोनभद्र। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नजदीक है। बाजार में 400 से लेकर 1000 रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। महिलाओं और युवतियों को यह राखियां खूब पसंद भी आ रही हैं। बाजार में हर तरफ रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी हैं और बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए सुंदर-सुंदर राखियों की खरीदारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के प्रमुख बाजारों में चंदन, जरी, नग, डोरी, लुंबा और विष्णु राखियों की भरमार है। छोटे बच्चों के लिए कार्टून और खिलौने की डिजाइन वाली राखियां भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बहनों को इस बार परंपरागत के साथ-साथ ट्रेंडी राखियां भी खूब पसंद आ रही हैं। राखी व्यापारी दिनेश गुप्ता बताते हैं कि राखियों की कीमत 5 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक है। वहीं चांदी की राखियों की खास रेंज 400 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि हर बजट की राखी बाजार में मिल रही है। राखी की खरीदारी कर रही पूजा और काजल का कहना है कि मेरे भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उनके लिए राखी खरीद कर डाक से भेजूंगी। भाई और बहनों के बीच यह स्नेह का त्योहार है। बता दें कि इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले ही बाजारों में रौनक चरम पर है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed