फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajasthani dance well received accolades

राजस्थानी नृत्य पर खूब मिली वाहवाही

Sun, 17 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 17 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rajasthani dance well received accolades
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित संत कीनाराम महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को ‘सृजन महोत्सव’ के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित बदायूं के सांसद धर्मेंद यादव न आ पाने पर मोबाइल से कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन



साहित्यकार मुनीर बख्श आलम, सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा और घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति की। वक्ताओं ने कन्या और उनके जीवन के मोल से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन



इस दौरान छात्राओं ने गणेश वंदना, राजस्थानी नृत्य, सहित अन्य कई तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले महाविद्यालय की छात्रा अनुराधा, प्रभा, स्नेहा नलिनी खुशबु अपने सहेलियों के साथ सरस्वती वंदना माई तोर भजनिया पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुराधा, कृतका, सनोरम, अंजली, वंदना ने आइल बहुत दूर से...और अनुराधा पाठक ने तुमको देखा तो एक ख्याल आया गजल सुना कर लोगों का दिल जीत लिया। बाजे-बाजे रे पायलिया की गीत पर आस्था, सुकृति, अनन्या, मुग्धा ने और प्रेम रतन धन पायो के गीत पर रिचा, कृति, अदिती, सनोरमा ने, माई हैंड योर हैंड की गीत पर अदिती, रिचा, दीपा, श्वेता ने नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया।



प्रतिमा और श्रद्धा ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की। इस मौके पर मां शिव देवी महाविद्यालय शाहगंज के प्रबंधक जय प्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, जय मां भगवती महाविद्यालय पुसौली के प्रबंधक अखिलेश मिश्रा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, रामशकल चौबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, जेपी सिंह, प्रेमनाथ चौबे, विजय यादव, हिदायत उल्ला खां, मो. सईद कुरैशी, सुमंत मौर्य, बिन्नू पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन भोलानाथ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed