{"_id":"5eb6dec28ebc3e9036453b88","slug":"raised-many-shopkeepers-sonbhadra-news-vns5241309123","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर कई दुकानदारों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर कई दुकानदारों को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। रोस्टर के विपरीत दुकान खोलने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर में पुलिस ने बगैर अनुमति के दुकान खोलने वाले तीन दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। जबकि कई दुकानदार पुलिस देख दुकानों का शटर गिरा कर छिप गए। वहीं, एएसपी ओपी सिंह ने हाथीनाला थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लॉक डाउन का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि जो दुकानदार प्रशासन की तरफ से जारी रोस्टर के विपरीत दुकानों को खोल रहे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। निर्देश के क्रम में शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर में फोर्स के साथ सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, इंस्पेक्टर विंकटेश तिवारी और चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने दुकानों की जांच पड़ताल शुरू की। इसकी भनक लगते ही रोस्टर के विपरीत दुकानों को खोलने वालों ने शटर गिराना शुरू कर दिया।
हालांकि पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दुकानदारों से लॉक डाउन के दौरान प्रशासन की तरफ से जारी रोस्टर के अनुुसार ही दुकानों को खोलने की अपील की है। उधर, एएसपी ओपी सिंह ने हाथीनाला थाने का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।