{"_id":"1daf6d8b610852e8f8fd842371b44a73","slug":"raided-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर दो को दबोचा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के कंजड़ बस्ती और रौप गांव के घसिया बस्ती में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 72 लीटर कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर 15 कुंतल शराब बनाने के लहन और उपकरण को नष्ठ कर दिया। बीजपुर थाना क्षेत्र में आबकारी टीम ने छापेमारी कर 27 लीटर शराब बरामद किया।
शासन और जिला प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पड़ रहे दबाव से आबकारी विभाग में खलबली मच गई है।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पीएसी के साथ आबकारी अधिकारी ओपी सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, विनोद कुमार और राबर्ट्सगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर राजकुमार यादव कंजड़ बस्ती में अवैध शराब बनाने वालों केे खिलाफ कार्रवाई की। इससे बस्ती में हड़कंप मच गया।
जवानों ने फावड़ा से जमीन के अंदर खोद कर रखे गए महुआ को बाहर निकाल कर नष्ठ कर दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन फोर्स के आगे उनकी एक भी नहीं चली।
विज्ञापन
इसके बाद रौप घसिया बस्ती में पुलिस धमक पड़ी। हालांकि यहां कुछ नहीं मिला। यहां से आबकारी टीम बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर और शांति नगर में छापेमारी की।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि राबर्ट्सगंज और बीजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 99 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। कुल नौ आरोपियों का चालान कर दिया गया।