फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raid on Gambling Den in Project Colony; 7 Arrested

Sonebhadra News: परियोजना कॉलोनी में जुए की फड़ पर छापेमारी, 7 गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raid on Gambling Den in Project Colony; 7 Arrested
ओबरा थाना क्षेत्र में पकड़े गए जुआ खेलने के आरोपित।  स्रोत पुलिस
ओबरा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित परियोजना कॉलोनी क्षेत्र में जुए की फड़ सजाकर बैठे सात लोगों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। फड़ पर सजाए गए रुपयों सहित कुल 13,400 रुपये बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घेराबंदी कर महलपुर के राजेश तिवारी, रविशंकर, मुन्ना तिवारी पुत्र सीताराम, मुन्ना तिवारी पुत्र रमानाथ तिवारी, खैरटिया के अशोक कुमार श्रीवास्तव, सिंदुरिया के राजबली मिश्रा, सेक्टर 2 सेकंड टाइप आवास निवासी विकास चौहान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक ग्रुप बना रखा और अक्सर जगह बदल-बदल कर जुए की फड़ सजाते थे। सातों आरोपियों का सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय को सूचना मिली कि कुछ लोग सेक्टर तीन में जुए की फड़ सजाकर बैठे हैं। इस पर उन्होंने एसआई विष्णु प्रभा सिंह और एसआई रामसिंह यादव की अगुवाई वाली टीम को भेजा। मौके पर ताश के पत्तों के जरिये दांव लगाया जा रहा रहा था। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की। मौके पर मिले 52 ताश के पत्ते, तीन बाइक, एक कार को कब्जे में लेेकर जब्त करने के साथ ही आरोपियों को थाने ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed