फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raid in Chandauli in search of bike thieves

बाइक चोरों की तलाश में चंदौली में दी गई दबिश

Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Raid in Chandauli in search of bike thieves
सोनभद्र। जिले में कई मोटरसाइकिलों की चोरी होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। मंगलवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में दबिश के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े एक संदिग्ध ने चोरों के बारे में अहम जानकारी दी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीमें जिले के अलावा चंदौली के नौगढ़ समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पिछले कुछ माह में राबर्ट्सगंज, शक्तिनगर, ओबरा, पिपरी समेत अन्य थाना क्षेत्रों में चोरों ने कई बाइक चुराकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। चोरियों का खुलासा न होने पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की थी। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को चोरी गए वाहनों के साथ चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में मंगलवार की रात चोरों को पकड़ने के लिए फोर्स के साथ कोतवाल सुभाष राय, एसएसआई ऐश खां, दारोगा शंभू यादव और जितेंद्र कुमार ने अलग-अलग बढ़ौली, बरैला, लोढ़ी, उरमौरा समेत कई गांवों में कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरों के बारे में जानकारी दी। संदिग्ध युवक की निशानदेही पर बुधवार को फोर्स के साथ दारोगा जितेंद्र ने चंदौली के नौगढ़ समेत कई स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही करने में जुटे रहे। कोतवाल सुभाष राय का कहना है कि वाहन चोरों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को चोरी के वाहनों के साथ पकड़ कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed