फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raging at closing without notice Counselling

बिना सूचना काउंसिलिंग बंद करने पर भड़के

Mon, 23 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Mon, 23 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Raging at closing without notice Counselling
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को काउंसिलिंग बंद होने से नाराज टीईटी प्रशिक्षु सड़क पर उतर पड़े। प्रशिक्षुओं ने डायट के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया। प्रशिक्षु काउंसिलिंग के लिए तैयार फाइल डायट में फेंककर लौट गए।
विज्ञापन



टीईटी प्रशिक्षुओं की काउंसिलिंग पिछले कई दिनों से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में हो रही थी। संस्थान के जिम्मेदार लोगों ने सोमवार को काउंसिलिंग का आखिरी दिन होने की घोषणा की थी। जब सोमवार की सुबह भारी संख्या में टीईटी प्रशिक्षु डायट पर पहुंचे तो वहां उन्हें जानकारी दी गई कि काउंसिलिंग बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रशिक्षु भड़क उठे। प्रशिक्षुओं ने करीब साढे़ नौ बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी और सीओ लक्ष्मण राय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को समझाया और फिर डायट परिसर में ले जाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। यहां करीब आधा घंटा तक पंचायत होती रही लेकिन प्रशिक्षुओं की काउंसिलिंग शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed