{"_id":"5e59595d8ebc3ef3b42ef821","slug":"quick-solution-to-the-problems-of-industry-brothers-sonbhadra-news-vns513217690","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधुओं की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधुओं की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक की। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि उद्योग बंधुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समय सीमा में किया जाए। व्यापारियों, उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाया जाय और उद्यमियों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण सकारात्मक सोच के साथ किया जाय।
डीएम ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाही कर उद्यमियों की मदद करें, ताकि अधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी सकून के साथ अपने उद्योग को संचालित करते रहें। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्रवाई पर पैनी नजर रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो।
डीएम ने कहा कि जिला उद्योग बंधु की बैठक के साथ जिला व्यापार बंधु की भी बैठक की जाए। औद्योगिक विकास के लिए प्रदेश औद्योगिक विकास निगम से भी मदद ली जाएगी। वे निवेश मित्र, भार व माप की सुविधा, विद्युत सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं दवा प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण के प्रकरण, अग्नि शमन के प्रमाण-पत्र, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की पत्रावलियों का निस्तारण नियमित बैठक कराकर एकल मेज व्यवस्था के तहत सुनिष्चित करायें। बैठक में एसपी आशीष श्रीवास्तव, उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र उद्यमीगण, उद्योग बंधु के पदाधिकारी मौजूद रहे।