{"_id":"570169674f1c1b2729c81249","slug":"purchasing-centers-clutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था नहीं पहुंच रहे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था नहीं पहुंच रहे किसान
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था नहीं पहुंच रहे किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्थित 41 गेहूं केंद्रों पर तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। इन केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। केंद्रों पर न तो पीने के लिए पानी है और न ही धूप से बचाव के कोई इंतजामात। शासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों को सुविधाएं मुहैया कराने का सख्त निर्देश दिया है बावजूद यहां अनगिनत समस्याएं हैं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक एक छटांक खरीद नहीं हुई है।
मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद वर्ष 2016-17 में किसानों का गेहूं क्रय करने के लिए पीसीएफ के 37 क्रय केंद्र, नौकाफ के दो और कर्मच5ारी कल्याण निगम के दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं का मूल्य 1525 रुपये प्रति कुंटल निर्धारित है। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने, धूप से बचने के लिए छांव का इंतजाम करने समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
लेकिन अभी तक अधिकांश केंद्र क्रियाशील ही नहीं हुए हैं। केंद्रों पर नए बोरे नहीं पहुंचे हैं। जिला विपणन अधिकारी महेश श्रीवास्तव का कहते हैं कि सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। केंद्र प्रभारियों को किसानों को पेयजल समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराने का इंतजाम किया गया है। कहा कि गेहूं की कटाई न होने के कारण अभी तक एक छटांक गेहूं की खरीद नहीं हुई है।