फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Purchase of hybrid paddy, facilities should be provided to farmers

हाइब्रिड धान की हो खरीद, किसानों को दी जाएं सुविधाएं

Wed, 03 Feb 2021 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Purchase of hybrid paddy, facilities should be provided to farmers
कलेक्ट्रेट में जिलधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे सपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विजय यादव के अगुवाई में बुधवार को जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में किसानों से हाइब्रिड धान की खरीद न होने समेत पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, किसान परेशान है। भाजपा सरकार में किसानों का शोषण चरम सीमा पर है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। जिले में किसानों का हाइब्रिड धान क्रय केंद्रों पर खरीद पूरी तरह से बंद हो गया है, जबकि किसान महीनों से क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। भाजपा सरकार में किसानों का हाइब्रिड धान नहीं लिया जा रहा है। सपा ने डीएम से किसानों का हाइब्रिड धान जल्द से जल्द क्रय करने, सभी क्रय केंद्रों पर अलाव, पानी की व्यवस्था करने की मांग की। कहा कि कई केंद्रों पर बोरी के अभाव में धान क्रय करने में परेशानी हो रही है। क्रय केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बोरी उपलब्ध कराई जाए। किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। किसानों की मांग को उठाने पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद किया जाए। चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष कामरान खान, सुरेश कुशवाहा, राजनाथ यादव, सनी सिंह, इंजीनियर अजीत मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed