फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pujit Akshat will reach two lakh homes

Sonebhadra News: दो लाख घरों तक पहुंचेगा पूजित अक्षत, 1300 से अधिक मंदिरों में होगा भजन-कीर्तन

Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pujit Akshat will reach two lakh homes
सोनभद्र। अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोनांचल में भी जोरों पर तैयारी है। सदियों बाद अपने आराध्य के भव्य मंदिर में विराजमान होने पर लोग उत्सव मनाएंगे। जिले के 13 सौ से अधिक मंदिरों में 22 जनवरी को कीर्तन-भजन होगा। शाम को घर-घर राम ज्योति जलाई जाएगी। दो लाख से अधिक घरों तक पूजित अक्षत और श्रीराम दरबार का चित्र पहुंचाकर लोगों को इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी चल रही है। आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, भाजपा सहित अन्य संगठनों के लोग इसमें उत्साह से जुटे हैं। हर परिवार को इस आयोजन से जोड़ने के लिए अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। बस्ती स्तर पर गठित टोलियां एक जनवरी से इस कार्य में लग गई हैं।
विज्ञापन

सांगठनिक रूप से सोनभद्र में आरएसएस के तीन जिले गठित हैं। इन तीनों जिलों में करीब दो लाख घरों तक पूजित अक्षत पहुंचाने का लक्ष्य है। घर-घर जाकर टाेलियां लोगों से 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ने के लिए अपने पास के मंदिरों में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। इस दिन जिले के हर छोटे-बड़े मंदिर में कीर्तन-भजन होगा। इसकी संख्या 1300 से अधिक है। राबर्ट्सगंज जिला के अंतर्गत 537 मंदिरों में कार्यक्रम रखा गया है। जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल के मुताबिक जिले के चतरा, छपका, करमा, घोरावल व नगवां मंडल के हर गांव में कार्यक्रम किया जाएगा। बस्ती स्तर पर गठित टोलियां पूजित अक्षत पहुंचाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शिफ्टों में निकल रहीं टोलियां
दुद्धी जिला के संघ चालक रवींद्र जायसवाल ने बताया कि स्वयं सेवक चावल, हल्दी और घी से बना ''अक्षत'' कलशों में लेकर 15 जनवरी तक घर-घर पहुंचाते हुए नज़दीकी मंदिर में हाेने वाले कार्यक्रम का न्योता बांट रहे हैं। रोजाना तीन शिफ्टों में यह कार्य अलग-अलग टोलियों के माध्यम से हो रहा है। रेणुकूट में 22 प्रमुख मंदिरों के अलावा करीब चार सौ स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed