फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public protest over water crisis demands raised by raising slogans

Sonbhadra News: जल संकट पर जनता का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी कर रखी मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी

Wed, 11 Jun 2025 01:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

कुसाही-बढ़ौली पेयजल योजना ठप होने से आम जनता के सामने जल संकट पैदा हो गया है। जनता एक ओर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रही है तो वहीं राजनीतिक दल भी आक्रोश में हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जल निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर समस्या को उठाया और समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Public protest over water crisis demands raised by raising slogans
पानी की समस्या पर नागरिकों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कुसाही-बढ़ौली पेयजल योजना के एक सप्ताह से ठप रहने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बढ़ती गर्मी और सूखे हैंडपंपों के बीच बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल निगम अधिशासी अभियंता कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि योजना के ठप होने से 115 गांवों की जनता हाहाकार कर रही है, लेकिन जिला प्रशासन और जल निगम के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में आम जनता को बुनियादी जरूरतों के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिन गांवों में पानी पहुंचाया जाना था, उनमें से अधिकांश में सप्लाई पूरी तरह बंद है। टैंकरों से भी पानी की व्यवस्था सुचारु नहीं है, जिससे जनता बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि बढ़ौली, गोरारी, लोढ़ी, उरमौरा, संतनगर और घुरमा सहित कई गांवों में पानी की भारी किल्लत है। सूखते हैंडपंप और बंद टैंकर सप्लाई के चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। जल निगम के अधिकारियों की चुप्पी और निष्क्रियता से जनता में गहरा रोष है।


स्थानीय वार्ड सभासद मनोज चौबे ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो जल निगम कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जल निगम की होगी। धरना प्रदर्शन में रंगई यादव, ज्ञानवती, अनामिका, जय प्रकाश, महादेव, सीता देवी, शिवकुमारी, बसंती, रीता देवी, अजय, राजकुमार, प्रेमा देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed