बभनी। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के सदस्य रामसेवक खरवार ने शुक्रवार को क्षेत्र के आदिवासी बनवासियों की समस्या को सुना। समस्या को सुनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताया। समस्या में मुख्य रूप से जमीनी समस्या रही। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में खास तौर पर जमीन की समस्या है। जमीन पर कब्जा किसी का और नाम किसी का है। खरवार ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि इस समस्या को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा और प्रत्येक समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर कोई भी व्यक्ति लड़ाई झगड़ा नहीं करेगा और नहीं कोई मारपीट करने की जरूरत है। जो भी समस्या है उस समस्या का समाधान किया जायेगा। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री योगेश पापड़ ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी ब्यक्ति आपसी कलह न करें बल्कि बैठकर सु झाने का प्रयास करें। वहीं अतुल जोग ने कहा है मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और आपसी सौहार्द बनाये रखें। हर समस्या का प्रमुखता से निदान किया जायेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद, जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष रामविचार टेकाम, विभाग संगठन मंत्री शिवप्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अशर्फीलाल, जदुबीर खरवार, प्रांत सह मंत्री ह्रदयनारायण गोंड, जिला कार्यसमिति सदस्य रामकुमार, बाबूलाल गोंड, डॉ. लखनराम जंगली मौजूद रहे।