फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protested by wearing a black bandage on the eyes

आंख पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
protested by wearing a black bandage on the eyes
ओबरा। स्थानीय आंबेडकर चौराहे पर बकाया वेतन की मांग को लेकर एक निजी कंपनी विरुद्ध धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन धरना दे रहे श्रमिकों के समर्थन में सुबह कार्य पर जा रहे श्रमिकों ने हस्ताक्षर कर उनका समर्थन किया। वहीं शाम को श्रमिकों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के महामंत्री नागेंद्र प्रताप चौहान ने आरोप लगाया कि निजी कंपनी ओबरा सी परियोजना में कार्य कर रहे श्रमिकों का शोषण कर रही है। श्रमिकों के बकाया वेतन का भुगतान ना देकर सारे श्रमिकों का नाम ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। ओबरा सी परियोजना में कार्य कर रहे एक एक मजदूर के साथ संगठन खड़ा है। धरना दे रहे श्रमिकों के समर्थन में ओबरा सी परियोजना में कार्यरत सभी श्रमिक काला फीता लगाकर कंपनी का विरोध करेंगे। धरने पर नंदकेश्वर शाह, कैलाश यादव, संतोष पनिका, रोशन सिंह पटेल, रामजी निषाद, हयात अंसारी, मुबारक अंसारी, समिम अंसारी, जमील, अतुल्लाह, सेराज, इदरीश, उमेश पासवान, वीरेंद्र यादव, पप्पू, मुकेश, धनजी, लाल बहादुर, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed