फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप, किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest
रामगढ़। चतरा हाट शाखा पर पिछले 15 दिनों से किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। इससे क्षुब्ध किसानों ने रविवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच, रामगढ़ तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हाट शाखा पर पहुंचे किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि चतरा हाट शाखा पर किसानों के लिए एक काटा चलाया जा रहा है। इस पर खरीद की गति कच्छप गति जैसी है। वहीं दूसरे काटे का नाम दबंग काटा रखा गया है, जिस पर व्यापारी से धान की खरीदारी की जा रही है । यह कांटा खरगोश की गति से चलाया जा रहा है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि खाद्यान्न माफिया जिले में जिम्मेदार अधिकारियों से सांठगांठ कर किसानों को मजबूर कर देते हैं कि वह अपनी फसल को औने-पौने दाम पर बाहर ही बेच दें। त्रिपाठी ने बताया कि कागजों पर लक्ष्य पूरा दिखा कर विभाग किसानों को लूटने की साजिश रच रहा है, जिसकी ईमानदारी से जांच होनी चाहिए। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि हाट शाखा पर आवंटित बोरे के सापेक्ष खरीद की जांच ईमानदारी से हो जाये तो करोड़ों रुपये की बंदरबांट का मामला सामने आयेगा।बताया कि इस मामले को लेकर सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके जरिए धांधली की जांच की मांग के साथ-साथ धान क्रय केंद्र पर काटा बढ़ाने की मांग भी किया जायेगा। प्रदर्शन कर रहे किसान सोमदत्त, मुन्ना मालिक, उदय पटेल तथा टहलुवा ने आरोप लगाया कि जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों के धान को प्राथमिकता से खरीद रहा है। प्रदर्शन में कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed