फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

विद्युतीकरण न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
protest
म्योरपुर। विकास खंड क्षेत्र के बनमहरी ग्राम पंचायत के खजुरी गांव में अभी तक सौभाग्य योजना की रोशनी नहीं पहुंच सकी है। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली विभाग द्वारा अभी तक उन्हें घरों को रोशन करने के लिए किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लॉक के बनमहरी ग्राम पंचायत का खजुरी गांव अभी भी सौभाग्य योजना से अछूता है। इस गांव में बिजली की रोशनी न होने से बच्चों को पढ़ने समेत अन्य कार्यों के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिहंद जलाशय के तटवर्ती गांव में बिजली का न पहुंचना ग्रामीणों के लिए पीड़ादायक साबित हो रहा है। जलाशय के तटवर्ती इलाकों में कई विद्युत परियोजनाएं होने के बावजूद अब तक इस गांव में रोशनी की एक भी किरण नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें प्रदूषण और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। जबकि रिहंद जलाशय पर बनी बिजली परियोजनाओं का रत्ती भर लाभ भी उन्हें नही मिलता है। बनमहरी में भी बिजली नहीं पहुंची है। जंगल में ही वन विभाग ने खंभे लगाने से मना कर दिया था। तभी से वह उसी हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed