फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

आश्वासन पर फोरलेन आंदोलन स्थगित

Wed, 31 Jul 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest
अनपरा। औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण को लेकर एक अगस्त से औड़ी मोड़ नेहरु चौक पर प्रस्तावित आंदोलन स्थगित हो गया है। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर अनपरा थाने में पीडब्लयूडी के अधिकारियों को और नागरिकों के बीच हुई बैठक में आश्वासन पर एक माह के लिए धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता उदय नारायण ने कहा कि औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण कार्य उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वन विभाग की आपत्तियों के निस्तारण के लिए पत्रावली प्रमुख सचिव लखनऊ को भेज दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कर लिया जाएगा। कहा कि एक माह के अंतराल में सड़क कार्य प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। इसके लिए जिलाधिकारी ने भी शासन को सड़क का हवाला देते हुए पत्र लिखा है। बताया कि एक अगस्त से होने वाले आंदोलन का दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन पर ही वह अनपरा आए हैं। पीडब्ूलडी विभाग सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में काम शुरू होने की पूरी संभावना है। सहायक अभियंता उमेश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में अतिक्रमण को खाली कराने के लिए नोटिस वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed