फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest rally organized in support of farmer's movement

किसानों के आंदोलन के समर्थन में निकाली विरोध रैली

Wed, 03 Feb 2021 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Protest rally organized in support of farmer's movement
शक्तिनगर/सिंगरौली। श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को किसानों के आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश के बैढ़न जिला मुख्यालय पर रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि संपदा सराफ को सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिला मुख्यालय बैढ़न के राजीव चौक (माजन मोड़) से कलेक्ट्रेट कार्यालय गेट तक विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी कर रैली निकाली। इसके उपरांत कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर संपदा सराफ को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इसी प्रकार एमएसपी पर तत्काल कानून बनाए जाने, आंदोलन के दौरान किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने समेत कुल दस मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन मध्यप्रदेश किसान सभा के रामलल्लू गुप्ता, कोलियरी मजदूर सभा के अशोक दुबे, इंटक के वीरेंद्र सिंह विष्ट, एचएमएस के अशोक पांडेय, सीआईटीयू के पीएस पांडेय, एआईटीयूसी के संजय नामदेव, अखिल भारतीय किसान सभा के भगवान आश्रय नामदेव, अरुण कुमार पांडेय, बृजेश जायसवाल, अरुण सिंह, शिवकली साकेत, करुणा तिवारी, सुनैना बियार आदि शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीएसपी देवेश पाठक, नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय, विंध्यनगर थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी, एसआई मुकेश झारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed