{"_id":"81ebce98fdb2b68dcb9bafafb943edd5","slug":"protest-for-water-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए किया प्रदर्शन
संवाददाता बभनी।
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी ब्लाक के हथियार ग्राम पंचायत के चपकी, चकचपकी और महुअरिया गांवों में तीन माह से पेयजलापूर्ति ठप है। इससे नाराज चपकी के ग्रामीणों ने मंगलवार को जल निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर पानी की आपूर्ति हुए ही पानी का बिल भेज दिया गया है। बता दें कि टंकी का सबमर्सिबल पंप और पानी की पाइप में खराबी होने की वजह से तीन माह से लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों तारा जायसवाल और संतोष का कहना है कि सिर्फ पानी का कनेक्शन देकर कागज पर पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। भोला और विकास गौतम का कहना है कि बगैर पानी की आपूर्ति के ही बिल का भुगतान किया जा रहा है। वीरेंद्र, राजेंद्र, अजीत, मुनेश्वर, संजय, राजेश, सद्दमा, रितेश, रामा विश्वकर्मा ने शिकायत की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र ही जलापूर्ति की मांग की।