फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest for the fourth day demanding arrears of salary

बकाया वेतन की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना

Sat, 31 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Protest for the fourth day demanding arrears of salary
ओबरा। स्थानीय आंबेडकर चौराहे पर बकाया वेतन की मांग को लेकर दुसान कंपनी के लिखाफ श्रमिकों का धरना चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में श्रमिकों ने जमकर नारे लगाए। कंपनी और जिला प्रशासन के रवैए की निंदा की। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के महामंत्री नागेंद्र प्रताप के नेतृत्व ने कहा कि श्रमिक दुसान कंपनी से अपने चार माह के बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। नंदकेश्वर ने कहा कि दुसान कंपनी हमारी मांगों को अनदेखा कर अन्य कार्यरत श्रमिकों में नाराजगी बढ़ा रही है। कहा कि चार माह के बकाया वेतन ना मिलने के कारण श्रमिकों के समक्ष भूखों मरने कि नौबत आ चुकी है। अभी तक जिला प्रशासन की ओर से दुसान कंपनी से आरसी की वसूली नहीं की जा सकी। धरना देने वालों में संतोष पनिका, रोशन सिंह पटेल, रामजी निषाद, हयात अंसारी, मुबारक अंसारी, समिम अंसारी, जमील, अतुल्लाह, सेराज, इदरीश, उमेश पासवान, वीरेंद्र यादव, पप्पू, मुकेश, धनजी आदि श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed