{"_id":"67222c45da28255b3105491f","slug":"protest-against-ghaziabad-incident-in-court-premises-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: गाजियाबाद की घटना का कचहरी परिसर में विरोध, अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: गाजियाबाद की घटना का कचहरी परिसर में विरोध, अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, जताया आक्रोश
Wed, 30 Oct 2024 06:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2024 06:23 PM IST
सार
सोनभद्र में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सोनभद्र में हुई घटना पर विरोध दर्ज किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में मार्च निकालकर नारे लगाए गए और आक्रोश व्यक्त कर अधिवक्ताओं पर लाठी चलाने वालों के विरोध में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोनभद्र में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन देखने को मिला। गाजियाबाद में कोर्ट परिसर के अंदर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज से जिले के अधिवक्ताओं में भी उबाल है। घटना के विरोध में बुधवार को सिविल और डिस्टि्रक्ट बार के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच और लाठीचार्ज में शामिल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जुलूस निकाल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने घटना की भर्त्सना की। वक्ताओं ने कहा कि कोर्ट परिसर के अंदर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना ने संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। कुछ लोगों की हठधर्मिता के चलते ऐसा हुआ है। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होती, अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। डिस्टि्रक्ट बार ने पीड़ित अधिवक्ताओं को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन