फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Property worth Rs 1.45 crore attached to four miscreants

चार बदमाशों की 1.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tue, 12 Jul 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 1.45 crore attached to four miscreants
जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को रायपुर थाने की पुलिस ने चार गैंगस्टर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 45 लाख 53 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के प्रकरण में अभियुक्त संदीप सिंह निवासी प्रभापुरम कॉलोनी थाना रॉबर्ट्सगंज का 20 लाख का ट्रक जब्त किया गया। वहीं कुणाल सिंह निवासी कुसी थाना रॉबर्ट्सगंज का 23.80 लाख रुपये का ट्रक, एक लाख की बुलेट, साढ़े पांच लाख रुपये की कार, 58 हजार की बाइक जब्त की गई। प्रभापुरम कॉलोनी निवासी सिकंदर सिंह की 88 लाख रुपये मूल्य की पुसौली स्थित भूमि व मकान, वार गांव निवासी मारकंडेय का पांच लाख रुपये मूल्य का ट्रैक्टर जब्त किया गया।
विज्ञापन

फरार चल रहे अभियुक्तों के घर नोटिस चस्पा
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ में मंगलवार को पिपरी थाने की पुलिस विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे चार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा की। पुलिस ने बताया कि पिपरी थाने में हीरा सिंह, सूरज, बुद्धन और देवीलाल धरिकार निवासी ग्राम सुपाचुआ थाना म्योरपुर के विरुद्ध चोरी सहित अन्य कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। चारों काफी दिनों से वांछित चल रहे हैं और न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गई। डुगडुगी बजवा कर उनके निवास स्थान पर सोमवार की शाम नोटिस चस्पा कराकर मुनादी कराई। फरार आरोपी समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed